सोनभद्र वराणसी लखनऊ सिंगरौली सीधी रीवा भोपाल अन्य

मिर्जापुर जिला अधिकारियों से राजगढ़ कुड़ी के खिलाड़ियों ने मैदान बनवाने की लगाई गुहार।

प्रवीण पटेल

By प्रवीण पटेल

Published on:

........... Advertisement..........

आर्यावत न्यूज़

राजगढ़ विकासखंड के कुड़ी ग्राम पंचायत के दर्जनों खिलाड़ियों ने मिर्जापुर जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी महोदय से खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग की और इस संबंध में एक पत्रक जिलाधिकारी महोदय को सौपा। जिलाधिकारी महोदय को सॉफ्टवेयर पत्रक में इन खिलाड़ियों ने कहा कि हम लोग राजगढ़ ब्लाक के रहने वाले हैं। और हमारे गांव में कोई खेल का मैदान नहीं है। खेल के मैदान में ही कंपोजिट विद्यालय बना दिया गया है। जिससे हम लोगों को खेलों का अभ्यास करने में काफी  परेशानी होती है। स्कूल प्रशासन के रहमो करम पर हम गांव के खिलाड़ी स्कूल के ग्राउंड पर ही कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, स्लो मोशन साइकिलिंग, जैसे खेलों का तैयारी कर जिला स्तर मंडल स्तर, केंद्र स्तर तक अपने खेलों का प्रदर्शन कर अपने गांव तथा जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। महिला कबड्डी टीम को तैयारी करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता है। हम लोगों के द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान खंड विकास अधिकारी राजगढ़ से मिलकर खेल ग्राउंड बनवाने का मांग किया गया था। तहसील प्रशासन द्वारा भी अभी तक कोई मदद नहीं किया गया। जिससे हम खिलाड़ियों का मनोबल टूट रहा है। शिक्षा के साथ-साथ हम लोग खेल में भी अपने जनपद का नाम रोशन करना चाहते हैं। जिसके लिए हम सभी खिलाड़ियों को खेल ग्राउंड की सख्त आवश्यकता है। इसके पूर्व इन खिलाड़ियों ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी अपनी मांग पत्र दी थी मगर तहसील एवं ब्लॉक स्तर सिंह की कोई सहायता नहीं हुई। जिसके कारण इन्हें जिला अधिकारी कार्यालय तक आना पड़ा। जिलाधिकारी ने जल्द ही खेल मैदान निर्माण के समस्या के निराकरण का आश्वसन दिया। ज्ञापन देने वालों में शिवा मौर्या, अनिकेत, रोहित कुमार, बंदना, पायल, अनामिका, रितिका, शालिनी यादव अनीता संध्या रोशन सूरज रोशन यादव अनीश प्रदुम कुमार बाबा सहित दर्जनों खिलाड़ी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Slide Up
x
Advertisements
mic
Live TV