
विशेष संवाददाता सोनभद्र भरत कुमार /सोनभद्र के थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोठानी के बरेड मे दुपट्टे के सहारे लटकती मिली 25 वर्षीय नेहा गुप्ता शव,पति अयोध्या गुप्ता पर लगा हत्या का आरोप। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता ने बताया कि नेहा की शादी ग्राम जुगैल मे अयोध्या गुप्ता के घर हुआ था जो की मृतिका के ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे। इसी कारण वह अपने मायका रहती थी। पति अयोध्या का आना-जाना लगा रहता था। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होते रहते थे मृतिका के पिता इलाज करने के लिए रावर्टसगंज दो दिन पहले से किसी अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह फोन के माध्यम से पता चला कि नेहा गुप्ता फांसी लगा ली है तो तत्काल मृतिका के पिता घर पहुंचे। तो फांसी लगा देख परिवारजनों मे मचा हड़कम। मृतिका एक छ: वर्ष का लड़का है,घटना स्थल पर मृतिका और उसका पति साथ ही थे। सूचना मिलते हि तत्काल थाना जुगैल प्रभारी नागेश सिंह मय फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुटी जुगैल पुलिस।
बरेड मे दुपट्टे के सहारे लटकती मिली 25 वर्षीय नेहा गुप्ता शव, पति अयोध्या गुप्ता पर लगा हत्या का आरोप

By प्रवीण पटेल
Published on:








