शक्तिनगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे द्वारा शक्तिनगर थाना का कार्यभार संभालते ही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के लिए मानो पूरी तरह काल बन चुके है जिसके कारण अवैध मादक पदार्थों की बिक्र करने वालों में खलबली मच रही है।
बता दे कि थाना प्रभारी कमल नयन दुबे की रिपोर्ट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के क्रम में निमियाटांड़ बस्ती शक्तिनगर का निवासी सुनील भारती पुत्र शिवमंगल भारती उम्र 32 वर्ष अपनी गैंग के माध्यम से हेरोइन बेचने का अवैध रूप से व्यापार किया जाता था जिससे मोटी कमाई कर कार व् स्कूटी भी खरीदी गई थी पुलिस की विवेचना के आधार पर पाया गया कि आरोपी द्वारा बिना किसी वैध आई के स्रोत के अपराधिक कृतियों से अर्जित धन अपने एवं अपनी पत्नी के नाम से कार UP 64AB9536 और स्कूटी UP 64 BE 0459 खरीदी गई थी जिसको शक्तिनगर पुलिस द्वारा मंगलवार को कुर्क करते हुए जप्त कर लिया गया था पुलिस ने बताया कि अवैध हेरोइन बिक्री समेत आरोपी के ऊपर कुल चार मुकदमे दर्ज है। कुर्की से जप्त की गई कार और स्कूटी की कुल कीमत 780000 रुपए है।
अवैध रूप से हेरोइन बेचकर खरीदी गई कार व् स्कूटी को पुलिस ने किया कुर्क
On: Wednesday, April 8, 2026 5:11 AM


























