सोनभद्र वराणसी लखनऊ सिंगरौली सीधी रीवा भोपाल अन्य

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का माझे की रगड़ से कटा गला।

प्रवीण पटेल

By प्रवीण पटेल

Published on:

आर्यावत न्यूज़

बरेली के महादेव पुल पर मांझे की रगड़ से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हर्ष गुप्ता का गला कट गया। गला कटने के दौरान उसे तुरंत अस्पताल में ले जा कर भर्ती कराया गया। गला कट जाने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है। कि यह हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। महादेव पुल पर इससे पहले भी कई हादसे मांझा के कारण हो चुका हैं। किला थाने के मोहल्ला कटघर निवासी हर्ष गुप्ता एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। उनके ममेरे भाई सुमित गुप्ता ने बताया कि हर्ष सोमवार को शाम करीब चार बजे बाइक से कंपनी के एक कर्मचारी के साथ कचहरी जा रहे थे। तभी  महादेव पुल पर उनके गले में माझा फंस गया। मांझे की रगड़ से उनका गला कट गया। गला कटने के कारण हर्ष गुप्ता असंतुलित होकर बाइक समेत गिर गए। बाइक गिरने के कारण पीछे बैठे कर्मचारी भी घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सुचना दी। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर  घायल हर्ष गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। हर्ष गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर में घनी आबादी के बीच पतंगबाजी होती रहती है। पतंगबाजी में चाइना मांझे का भी इस्तेमाल किया जाता है। नायलॉन और कांच व लोहे के चूरे से बना यह मांझा बेहद खतरनाक होता है। इस वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। कई घायल भी हो चुके हैं। कई पक्षी भी इस हादसे का शिकार हुए हैं।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV