हाथीनाला में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, गिट्टी लदा ट्रक पकड़ा, तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, February 23, 2026 1:43 PM

Follow Us

विशेष संवाददाताकन्हैयालाल मो न 9451746530

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

सोनभद्र में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथीनाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को थाना हाथीनाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान गिट्टी लदे एक वाहन को पकड़ा गया। जांच में खनिज का अवैध परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने की। वाहन संख्या UP64 CT 9697 को रोककर जांच की गई, जिसमें आवश्यक अभिलेख न मिलने पर अवैध परिवहन की पुष्टि हुई।

इस संबंध में थाना हाथीनाला पर बीएनएस की धाराओं सहित उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रमाशंकर पनिका (चालक), नन्दलाल गोंड (खलासी) निवासी ग्राम पिण्डारी, थाना बीजपुर तथा धर्मेन्द्र कुमार सिंह (मुंशी) निवासी धनसिरिया, थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है।

  • खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

February 23, 2026

February 22, 2026

February 22, 2026

February 22, 2026

February 22, 2026

February 21, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover