जीपीएस नेशनल स्कूल, कम्हरियां के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, March 31, 2026 11:00 AM

Follow Us
  • विशेष संवाददाता कन्हैयालाल
  • जीपीएस नेशनल स्कूल, कम्हरियां के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा स्वेता राज ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

वहीं विद्यालय के छात्र सौरभ ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। हालांकि वे नवोदय प्रवेश परीक्षा में कुछ अंकों से वेटिंग लिस्ट में रह गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी योग्यता साबित की। उनकी इस सफलता को भी विद्यालय परिवार ने गर्व के साथ सराहा है।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों ने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

जीपीएस विद्यालय परिवार ने स्वेता राज एवं सौरभ को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

March 30, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

March 13, 2026

February 24, 2026

February 23, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover