मिलावटी शराब का खेल बदस्तूर, होली से पहले शराब व्यापारियों द्वारा मिलावटी शराब बेचने की खूब तैयारी 

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, March 2, 2026 6:46 AM

Follow Us

शक्तिनगर से लेकर अनपरा तक की शराब दुकानों के व्यापारियों की लगातार चांदी बनी हुई है ऐसे में होली दीपावली जैसे त्योहारों पर और भी ज्यादा मुनाफा कमाने को लेकर पहले से ही पूरी तैयारी को लेकर शराब में पानी जैसे तरल पदार्थों की मिलावटी कर धड़ल्ले से बिक्री कर मोटी कमाई करते है।

Oplus_16908288

अगर इस बात की शिकायत शराब व्यापारी या फिर सेल्स मैन से की गई तो वह ग्राहक को नशे की हालत में होना बताकर उसे भगा दिया जाता है। और फिर शराब व्यापारी और सेल्स मैन को मोटी कमाई होती है। बता दे कि सिंगरौली बार्डर के आसपास जितनी भी अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें है वहां मिलावटी का खेल जोरो पर चलता है। बता दे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से ज्यादा दर पर शराब मिलती है जिसको लेकर ज्यादा तर लोग बार्डर पार कर सोनभद्र में स्थित शराब की दुकानों से शराब लेकर जाते है पर उन्हें बाद में पता चलता है कि यह शराब पूरी तरह मिलावटी है और उनका पैसा नुकसान हो गया है। और वही दूसरी तरफ लॉटरी में बार्डर की दुकानों की कमाई के कारण महंगी दुकानें होती है जिसका फायदा मिलावटी शराब बेचकर वह व्यापारी मोटी रकम कमाता है। ऐसे में होली से पूर्व ही मिलावटी शराब बेचने को लेकर पहले से ही तैयारी बना लिया जाता है ताकि मोटी रकम कमाई जा सके। इस पूरे मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover