ओवर लोड राख और प्रदूषण पर नहीं रहा लगाम, पुलिस से लेकर संबंधित विभाग मौन 

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, February 19, 2026 12:19 PM

Follow Us

सोनभद्र । सोनभद्र के उर्चांचल में इन दिनों राख से फैलने वाले प्रदूषण से लोग त्राहि त्राहि कर रहे है सड़कों के किनारे जगह जगह राख की ढेर देखने को मिल रही है इतना ही नहीं ओवरलोड राख परिवहन के कारण जहां एक तरफ सड़के भी टूट रही है तो वही दूसरी तरफ राख प्रदूषण भी पूरे क्षेत्र में फैल चुका है जिसके कारण लोग अलग अलग बीमारियों से परेशान हो चुके है। ज्यादा तर लोग प्रदूषण के कारण बीमारियों का सामना कर रहे है। बता दे कि स्थानीय प्रशासन से लेकर ट्रैफिक पुलिस समेत संबंधित विभाग पूरी तरह मौन साधे हुए है। कुछ दिन पूर्व राख ट्रांसपोर्टिंग में नंबर प्लेट के अदला बदली का बड़ा खेल तथाकथित तौर पर शक्तिनगर में देखने को मिला था जिसपर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को कार्यवाही करना उनकी मजबूरी बन गई। जिसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और धड़ल्ले से ओवरलोड राख परिवहन का खेल जोरो पर बिना किसी रोक टोक के चल रहा है पूर्व में ओवरलोड राख परिवहन के कारण होने वाले परेशानियों को लेकर विस्थापित एकता मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन भी किया गया था बावजूद कोई सार्थक कार्यवाही नहीं होने के कारण आम जनमानस राख प्रदूषण के कारण अलग अलग बीमारियों का दंश झेलने को मजबूर है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover