रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, March 11, 2026 2:46 PM

Follow Us

शक्तिनगर थाना क्षेत्र,खड़िया क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और थोड़ी ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रविश गुप्ता (लगभग 26 वर्ष) पुत्र असरफी गुप्ता, निवासी परसवार राजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव खड़िया बजाज एजेंसी के पीछे रेलवे लाइन पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

Oplus_16908288

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम 7:00 बजे लगभग रेलवे ट्रैक पर युवक का शव दिखाई देने के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को एनटीपीसी संजीवनी हॉस्पिटल शक्ति नगर शवगृह मे भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक युवक की कुछ वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी और दो बच्चे भी हैं।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

March 11, 2026

March 2, 2026

March 1, 2026

February 24, 2026

February 21, 2026

February 12, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover