शक्तिनगर पुलिस हेरोइन तस्करों के लिए बनी काल, 12 लाख की अवैध हेरोइन बरामद 

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, March 1, 2026 6:21 AM

Follow Us

इन दिनों सोनभद्र की शक्तिनगर पुलिस अपनी कार्यवाही को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोर रही है बता दे कि शक्तिनगर थाना का प्रभार लेते ही कमल नयन दुबे द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए नजर आ रहे है फिर चाहे वो किसी भी प्रकार का मामला हो। लगातार हो रही कार्यवाही के क्रम में शक्तिनगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे द्वारा हेरोइन तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है जिससे जहां एक तरफ आम जनमानस को हेरोइन के नशे से मुक्त कराने की मुहिम सफल होने की चर्चा हो रही है तो वही दूसरी तरफ हेरोइन तस्करों में हड़कंप की स्थिति नजर आ रही है। फिलहाल कमल नयन दुबे द्वारा बीते 27 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर बीना चौकी अंतर्गत कोहरौल ग्राम पंचायत के पानी टंकी के पास से करन गिरी पुत्र स्व राजू गिरी निवासी पीडब्ल्यूडी मोड शक्तिनगर उम्र तकरीबन 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके पद से तकरीबन 12 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस की धारा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक जब आरोपी युवक से गहनता पूर्वक पूछताछ की गई तो पता चला की काफी लंबे समय से हेरोइन बेचने का कार्य किया जा रहा था तथा इसी के कमाई से अपने शौक एवं परिवार का पालन पोषण करता था। साथ यह भी बताया गया कि 27 फरवरी को रात में आकाश सोनकर निवासी रावटसगंज द्वारा उसे हीरोइन उपलब्ध कराई गई थी जिसे लेकर वह बीना से कोहरौल की ओर जा रहा था तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था आरोपी ने यह भी कबूला कि पूर्व में वह अकरम निवासी ग्राम चिल्काटांड़ से हेरोइन लेकर बेचा करता था। आकाश सोनकर द्वारा हेरोइन जैसे मादक पदार्थ की थोक बिक्री बाहरी जनपदों से लेकर किया जाता है करन गिरी द्वारा यह भी बताया गया कि वह पूर्व में भी हेरोइन बिक्री के मामले में जेल जा चुका है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover