संवाददाता पी.डी रॉय
सोनभद्र: लगभग 13 हजार करोड की लागत से बन रही 1320 मेगावाट क्षमता की ओबरा सी के लोकार्पण के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सम्भावित आगमन के लिये लगभग एक वर्ष पूर्व ही हेलीपैड का निर्माण करा दिया गया था,लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री का उडन खटोला हेलीपैड पर नही उतर सका।
इस वजह से बनाया गया हेलीपैड
बतादे कि पिछले साल फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री के सम्भावित आगमन के मद्देनजर आननफानन में ओबरा सी के आई डी सी टी गेट के समीप हेलीपैड के निमार्ण के लिये लोक निमार्ण विभाग की देखरेख में बनाया गया था। इसके पहले चिल्ड्रेन पार्क स्थित पुराने हेलीपैड के मरम्मत का कार्य परियोजना के अधिकारियो ने करा कर तैयार कर दिया था।चिल्ड्रेन पार्क से परियोजना की दूरी को देखते हुये सम्भावित जनसभा स्थल के समीप हेलीपैड का निमार्ण लोक निमार्ण के अधिकारियो के सुपरविजन में बनाया गया है।वही नया हेलीपैड लगभग साढे नौ लाख की लागत से बनाया गया था।
मुख्यमंत्री के आगमन कोलकर दो बार हुई रंगाई पुताई गिरे लाखों के खर्चे
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांधी मैदान से लेकर अम्बेडकर स्टेडियम का रंगरोगन कराया गया था। इतना ही नही आसपास की सडके भी मरम्मत करा कर चमचमा दी गयी थी। मुख्यमंत्री के पुनः आगमन पर फिर से रंगरोगन व तमाम कार्य फिर से कराने पडेगें। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये फरवरी 2024 में अधिकारियो की टीम भी बना दी गयी थी। सीएम के नही आने से आधिकारियो समेत नगरवासी मायूस हो गये है।अब लोग आस लगा कर बैठे है कि अगर मुख्यमंत्री ओबरा सी का लोकार्पण करने आयेगे तो नौ लाख से बने हेली पैड का उपयोग हो जायेगा। साथ ही साथ नगर एक बार फिर से चमचमाने लगेगा।