सोनभद्र जिला के ओबरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक क्रेशर व्यवसायी की बेरहमी से हत्या कर दी है। क्रेशर प्लांट पर सो रहे व्यवसायी का सिर कुचलकर घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई विष्णु हरि उपाध्याय के रूप में बताई जा रही है।

वारदात के बाद खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा, सीओ अमित कुमार फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए और जांच में जुट गए है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 12 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मामले में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आज ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास स्थित गिरधर स्टोन क्रेशर प्लांट पर उसके मालिक विष्णु हरि उपाध्याय का शव खून से लथपथ हालत में मिला। इस सूचना पर मौके पर मुआयना किया गया है, मामले में 12 घंटे में खुलासा कर दिया जाएगा।




















