तेज रफ्तार ट्रेलर ने 20 वर्षीय युवती की निगल ली जान, घंटो लगा जाम 

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, March 17, 2026 4:01 PM

Follow Us
  1. शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत मिसिरा ग्राम पंचायत के पास शक्तिनगर – वाराणसी मुख्य मार्ग पर आज एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जिसमे 20 वर्षीय युवती की तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया। बता दे कि देर शाम तकरीबन 6 बजे कई वर्षों से बीमार चल रही मृतक युवती अर्चना पाण्डेय अपने पिता रवि शंकर पांडेय के साथ बैधन से अपना इलाज कराकर बाइक संख्या UP 64 U 3045 से अपने घर रेहटा वापस जा रही थी कि इसी दौरान मिसिरा में मुख्य मार्ग पर गिराए हुए ज्वलंत पदार्थ जिसमे आग का धुआं भी निकल रहा था जिससे बचने को लेकर अपनी बाइक से आगे बढ़ रहे थे कि उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर UP64AT0681 के द्वारा जोरदार टक्कर मारकर फरार हो रही थी कि इसी दौरान ग्रामीणों ने घटना को देख भाग रहे ट्रेलर समेत चालक को पकड़ने की कोशिश करते की तबतक चालक मौके से फरार हो गया। घटना में पिता रवि शंकर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए और पुत्री अर्चना पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला जानकारी होते ही शक्तिनगर और बीना पुलिस मौके पर पहुंचकर कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास में जुटी है लेकिन परिजन समेत ग्रामणों द्वारा शव को उसी स्थान पर रखकर आक्रोशित है तकरीबन तीन घंटों से मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम है आवागमन पूरी तरह बाधित है फिलहाल ग्रामीणों का गुस्सा लगातार जारी है।
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

March 11, 2026

March 11, 2026

March 2, 2026

March 1, 2026

February 24, 2026

February 21, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover