थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्रवाई, 19 गोवंश बरामद

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, February 21, 2026 1:08 PM

Follow Us

विशेष संवाददाता कन्हैयालाल

सोनभद्र। अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में गौ-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दिनांक 21 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वेलवा डंडी जंगल, मोरैला के पास घेराबंदी कर कुल 19 गोवंश (1 बैल, 6 गाय, 8 बछिया, 4 बछड़ा) बरामद किए। बताया गया कि तस्कर गोवंश को वध के उद्देश्य से बिहार बॉर्डर की ओर ले जा रहे थे।

अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया में मु0अ0सं0-20/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल:

प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक रामनिवास यादव एवं हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover