आर्यावर्त न्यूज़ मिर्जापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर बाजार में दर्शनार्थियों से भरी एक ऑटो को कुंभ से लौट रही एक कार ने मार दिया धक्का जिससे चार लोग घायल हो गए और धक्का मारने के बाद वह कार भाग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का इलाज कराने के बाद सकुशल उन्हें घर भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शिवरात्रि के दिन सोनभद्र करमा थाना क्षेत्र से एक ऑटो कुछ दर्शनार्थियों को लेकर शिवद्वार दर्शन कराने के लिए गयी थी। दर्शन कराने के बाद वह 4:00 बजे वहां से लौटा तभी पटेल नगर बाजार में वह जा रहा था की प्रयागराज से लौट रहे एक कार ने उसे धक्का दे दिया जिससे उसमें बैठे लोग नीचे गिर गए संयोग अच्छा था की बाजार होने के नाते आटो और कार की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। धक्का लगने से ऑटो में बैठे पूरैनिया गांव निवासी राजगढ़ के तेज प्रताप जिनकी उम्र 32 वर्ष और बेचन उम्र 62 वर्ष तथा कर्मा के फुचयी उम्र 45 वर्ष और अमरावती उम्र 52 वर्ष घायल हो गई। धक्का मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने घायलों का इलाज करा कर उन्हें सकुशल घर के लिए छोड़ दिया। इस संबंध में राजगढ़ के थाना अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि कुछ लोगो को थोड़ा बहुत चोट लगा था उनका इलाज करने के बाद उन्हें घर के लिए छोड़ दिया गया।