सोनभद्र वराणसी लखनऊ सिंगरौली सीधी रीवा भोपाल अन्य

हार्ट अटैक आने का नाटक कर  फरार हो गई दुलहन।

प्रवीण पटेल

By प्रवीण पटेल

Published on:

आर्यावत न्यूज़

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दुलहन अपने ही  शादी वाले  दिन फरार  हो गई। और उसने हार्ट अटैक का बहाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। यूपी के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं कि एक दुलहन अपने शादी वाले दिन ही हार्ट अटैक आने का नाटक बना कर  फरार हो गई। उसके परिजनों ने बहुत खोज बिन की लेकिन दुलहन का कही भी कोई पता नहीं चला। काफी समय बाद दुलहन को पुलिस ने झांसी के पास एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर पुलिस अब दुलहन से पूछताछ कर रही है। और पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा  है कि दुल्हन अपनी ही एक सहेली के साथ फरार  हुई थी। नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी डॉक्टर भारत भूषण के पुत्र विजय भूषण की शादी झांसी निवासी सुषमा शर्मा के साथ तय हुई थी। शादी का समारोह मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में आयोजि किया गया था। शादी से ठीक कुछ समय पहले दुल्हन सुषमा की ब्यूटी पार्लर में हार्ट फेल होने से मौत की खबर आग की तरफ पूरे इलाका में फैल गई। इसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने दुल्हन सुषमा को झांसी के पास एक आश्रम से बरामद कर लिया। जब जांच में यह स्पष्ट हुआ  कि दुल्हन ने हार्ट अटैक का नाटक कर अपनी सहेली के साथ फरार होने की योजना बनाई थी। मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दुल्हन के अपहरण होने की तहरीर पुलिस को दी गई थी, जिस पर पुलिस ने दुल्हन सुषमा को बरामद कर लिया है। और और दुलहन से पूछताछ के बाद पुलिस दुल्हन सुषमा का बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में पेश करेगी। इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि 18 फरवरी को थाना नई मंडी में एक दुल्हन के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। और पुलिस द्वारा उस महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आज न्यायालय में उसका बयान कराया जा रहा है। बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV