आर्यावत न्यूज़
प्रयागराज से एक हैरान करने वाला घटना सामने आया है। जहां एक पति ने ऐसा घटना को अंजाम दिया है। जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी को महाकुंभ स्नान कराने के बहाने से प्रयागराज लाया था। जहां उसने बाकायदा अपनी पत्नी को संगम किनारे घुमाया फिराया और फोटो खिंचवाई। और रात में होटल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। घर जाकर परिजनों को बताया कि पत्नी कुंभ मेले में कहीं खो गई है। जबकि बेटे को पिता की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। और अपनी मां को खोजते खोजते बेटा प्रयागराज आ गया। और पुलिस को अपने मां के खोने की बात को बताया और अपनी मां की फोटो भी दिखाई। फोटो देखते ही पुलिस ने मोर्चरी में रखे अज्ञात शव बच्चे को दिखाया। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। मां का शव देख कर बेटा फूट फूट कर रोने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम अशोक वाल्मीकि है। जो इस घटना को अंजाम दिया है। अशोक दिल्ली में सफाईकर्मी है। बीते दिनों वह अपनी पत्नी मीनाक्षी को महाकुंभ में स्नान के लिए लाया था। और पूरे दिन अपने पत्नी को खूब घुमाया फिराया और फिर शाम को झूंसी इलाके में पांच सौ रुपये का एक लॉज बुक किया। यहां रात में बाथरूम में मीनाक्षी की धारदार हथियार से हत्या कर लॉज से गायब हो गया। चूंकि लॉज बुक करते समय कोई पहचान नहीं दिया था। इसलिए मृतका की पहचान नहीं हो पाई। वहीं पुलिस भी इस केस खुलासे में जुटी हुई थी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। साथ ही मृतका की पहचान के लिए उसके फोटो को सोशल मीडिया आदि जगह लगा दिया गया था। लेकिन कोई भी आता पता नहीं चल रहा था। इसी बीच 21 फरवरी को अश्विनी नाम का एक युवक प्रयागराज की झूंसी पुलिस के पास पहुंचा उसने अपनी मां मीनाक्षी की फोटो दिखाते हुए कहा कि वह भीड़ में खो गई थीं। जो अभी तक नहीं मिली हैं। कृपया मेरी मदद की जाए। पुलिस ने उसकी दिखाई हुई तस्वीर और मृत महिला की तस्वीर का मिलान कराया। फिर बेटे को मोर्चरी ले जाकर उसे मीनाक्षी का शव दिखाया गया। मां की लाश को देखते ही बेटा फूट-फूट कर रोने लगा।इसके बाद पुलिस ने बेटे के जरिए उसके पिता को बुलाया। हत्यारा पति अपने बेटे के बुलाने पर बहराना इलाके पहुंचा जहां पुलिस ने पूछताछ में उससे सारे राज उगलवा लिए।आरोपी अशोक वाल्मीकि ने बताया कि उसका एक महिला से अफेयर चल रहा है।पत्नी इसका हमेशा विरोध करती थी। जिससे मेरे और मेरी पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। इसलिए मैने पत्नी की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने उस हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।