आर्यावर्त न्यूज़
सहारना पुर में एक शादी समारोह के दौरान लड़की से छेड़खानी को लेकर एक बहुत बड़ा विवाद हो गया। उमर पैलेस में आयोजित शादी का कार्यक्रम में आमिर आलम अपने बेटे का निकाह कराने को गए। निकाह हो ही रहा था कि इसी दौरान कुछ लड़कियों से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में बहस हो गई। इस झगड़े में शादी में शामिल होने आए मुकर्रम उर्फ मोनी 25 वर्ष की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हालत में नजदीकी अस्पताल बाजोरिया रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिए और जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक मुकर्रम उर्फ मोनी थाना सदर बाजार क्षेत्र के पंजाब बैंड वाली गली का निवासी था। मृतक के मामा मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि पैलेस के अंदर बच्चों के बीच लड़ाई हुई थी। जिसके बाद बड़ों ने छुड़वा दिया था। लेकिन बाद में कुछ लड़कों का झुंड आया और उन लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दस से बारह लड़कों ने मिलकर ईंटें मार-मारकर मुकर्रम की हत्या कर दिए। यह घटना 17 फरवरी की शाम की है। इस मामले में इस्माइल का कहना है कि आरोपी उनकी बिरादरी के ही हैं। लेकिन झगड़े की तीव्रता को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि कोई पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना कोतवाली देहात में सूचना मिली कि उमर पैलेस मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कारवाही भी होगी।