विजयगढ़ दुर्ग मेला समिति की बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार – मेला अध्यक्ष रामसेवक सिंह खरवार

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, March 22, 2026 1:37 PM

Follow Us

विशेष संवाददाता कन्हैयालाल

सोनभद्र। आज दिनांक 22 मार्च 2026 को ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक तियरा स्थित ब्रह्म बाबा के पावन स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों एवं मेला समिति से जुड़े पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत संयोजक श्री सत्य प्रताप सिंह जी, गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश चौबे जी, मेला समिति के अध्यक्ष श्री रामसेवक सिंह खरवार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने आगामी मेला आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष रामसेवक सिंह खरवार द्वारा मेला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर श्री मुन्ना धनगर जी, श्री अवधेश चौबे जी एवं श्री राम नरेश श्रीवास्तव जी को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री पद पर श्री सिद्धनाथ चौबे जी, सह मंत्री के रूप में श्री अनुराग पांडे जी तथा मीडिया एवं प्रसार-प्रचार मंत्री के रूप में श्री कन्हैया लाल यादव जी को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री अजय गुप्ता जी को दी गई, जबकि कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्री चंद्रभान जी को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर मेला को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही दूर-दराज से आए अभिभावकों, संरक्षकों एवं आम जनता की सहभागिता की सराहना की गई।
गौरतलब है कि सोनभद्र जनपद भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो चार राज्यों—मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार—की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में विजयगढ़ किले पर आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर भी विशेष महत्व रखता है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

 

 

 


आगामी 1 अप्रैल से 2 अप्रैल 2026 तक विजयगढ़ किले पर भव्य हिंदू महा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा विभिन्न सदस्य टीमों का विस्तार किया गया है, ताकि मेले की तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। सुरक्षा, व्यवस्था, जलपान, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
अंत में मेला समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेले को सफल बनाएं और इसकी गरिमा को बढ़ाएं।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

March 22, 2026

March 13, 2026

February 24, 2026

February 23, 2026

February 23, 2026

February 22, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover