विशेष संवाददाता कन्हैयालाल
मो न 9451746530
जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक Abhishek Verma के निर्देशन में थाना रायपुर पुलिस ने डीपी एक्ट से संबंधित प्रकरण में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर Raj Sonkar के पर्यवेक्षण में 24 फरवरी 2026 को थाना रायपुर पुलिस टीम क्षेत्र में रोकथाम जुर्म-जरायम, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 25/2026 धारा 80, 85, 351(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त दूबेपुर मंदिर के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं।
सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और सुबह लगभग 09:10 बजे तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मुराली पुत्र सोमारु (26 वर्ष), सोमारु पुत्र स्व. जंगी (55 वर्ष) तथा अस्पताली पत्नी सोमारु (52 वर्ष), निवासी ग्राम दूबेपुर, पोस्ट पौनीकला, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, हेड कांस्टेबल शशिकांत यादव, कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं महिला कांस्टेबल अलोप रानी शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
























