सोनभद्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, चार नाबालिग बच्चों को कराया गया मुक्त

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, June 15, 2026 10:44 AM

Follow Us

सोनभद्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, चार नाबालिग बच्चों को कराया गया मुक्

सोनभद्र, 15 जून। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोमवार को श्रम विभाग और मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की संयुक्त टीम ने जनपद के चोपन, ओबरा तथा अन्य क्षेत्रों में सघन बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया, जहां कार्यरत चार नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।

इस अवसर पर नियोक्ताओं एवं आमजन को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल श्रम न कराने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।

संयुक्त अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा, मो. रईश तथा AHT थाना के निरीक्षक रामदरश राम, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार एवं महिला आरक्षी शालिनी वैश्य शामिल रहे।

सोनभद्र पुलिस एवं श्रम विभाग ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण तथा मानव तस्करी की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

June 15, 2026

June 15, 2026

June 15, 2026

June 7, 2026

May 28, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover