दुद्धी में हर घर तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, August 12, 2026 1:49 PM

Follow Us

दुद्धी में हर घर तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

 

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड दुद्धी परिसर से भव्य तिरंगा रैली खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में निकाली गई।रैली को रवाना करने से पूर्व खंड विकास अधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान को सफल बनाने की अपील की।रैली में सबसे आगे पीआरडी के जवान कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे। उनके पीछे गुलाबी साड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा इसके बाद बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं, सफाईकर्मी और ग्राम प्रधानों की टोली चल रही थी। करीब 500 मीटर लंबी रैली में हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। डीजे की धुन पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने भी रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।रैली ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर मां काली मंदिर मोड़ तक पहुंची और वहां से वापस ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई। समापन के बाद रैली में शामिल सभी लोगों को जलपान कराया गया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला मंत्री मनोज सिंह, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, एडीओ सांख्यिकी राकेश मौर्या, बीओ पीआरडी धर्मेंद्र कुमार, अनिश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील श्रीवास्तव, सुधीर पटेल सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्राएं एवं स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover