By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, June 16, 2026 12:40 PM

Follow Us

डाला (सोनभद्र)– हाथीनाला थाना से कुछ ही दूरी पर रेणुकूट की तरफ से आ रही एक ट्रेलर ने आगे जा दूसरी ट्रेलर को साइड से धक्का मार दिया जिसकी चपेट में आ जान से ट्रेलर में सवार खलासी गंभीर रूप घायल हो बताया जा रहा है इस दौरान खलासी का दोनों पैर में गंभीर चोटें आ गई दोनों पैर जख्मी हो गया । बताया जा रहा है कि खलासी का पैर कट गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार के सुबह लगभग पांच बजे हाथीनाला थाना के तिराहा पर रेणुकूट की तरफ से दो ट्रेलर आगे पिछे आ रही थी उसी दौरान हाथीनाला थाना के पास रेणुकूट मार्ग पर बने ब्रेकर पर आगे वाली ट्रेलर ब्रेक मार दिया और पीछे से आ रही दूसरी ट्रेलर उसी ट्रेलर में पिछे घुस गई जिसमें खलाशी देवेश कुमार यादव उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र खुशी लाल यादव निवासी गांव पलरी थाना शालीग्राम जिला कन्नौज का केविन में दबने के वजह से दोनों पैर जख्मी हो गया बताया जा रहा है कि हादसे में खलासी का दोनों पैर कट गया है ।
मौके पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पहुंचकर कड़ी मस्कत से घायल खलाशी को केविन से बाहर निकलवाया और ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया ।
वहीं घायल खलाशी को ट्रेलर चालक अष्वेद्र कुमार यादव पुत्र करन सिंह यादव का गांव के रिश्ते से भतीजा लगता है ।
हादसे के बाद हाथीनाला रेणुकूट मार्ग पर जाम लगने के कारण मार्ग डायवर्सन किया गया जाम में फंसे वाहनों को दुद्धी मार्ग से भेजा। कुछ घंटे बाद यातायात बहाल हो गया ।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

June 16, 2026

June 15, 2026

June 15, 2026

May 2, 2026

April 24, 2026

April 8, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover