आंधी-तूफान में गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, युवक गंभीर रूप से घायल

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, June 19, 2026 1:10 PM

Follow Us

आंधी-तूफान में गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, युवक गंभीर रूप से घायल

 

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

अमवार (सोनभद्र)। अमवार चौकी क्षेत्र के गोहड़ा गांव में आज तेज आंधी-तूफान के दौरान लगभग 100 वर्ष पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे बैठे एक युवक के ऊपर पेड़ की भारी शाखाएं गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए पेड़ की शाखाओं को हटाकर काफी मशक्कत के बाद घायल युवक को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार घटना की सूचना एम्बुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन लगभग एक घंटे तक संपर्क नहीं हो सका और न ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल युवक नौशाद पुत्र मुन्ना खान निवासी वर्तमान पता अमवार को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया|
बताया जा रहा है कि गिरा हुआ पीपल का पेड़ करीब 100 वर्ष पुराना था। पेड़ के गिरने से वहां बना सार्वजनिक प्रतीक्षालय भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय प्रतीक्षालय में अधिक लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय का पुनर्निर्माण कराने तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover