डाला सोनभद्र- स्थानीय थाना क्षेत्र के हथवानी मोड के करीब कोयला लदा ट्रेलर व डीजल लोड टैंकर के बिच हुई भिड़ंत, टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान मौत हो गई
रिपोर्टर अनिल अग्रहरि
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह लगभग सवा दश बजे हाथी नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी के पास वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर हाथी नाला के तरफ से जा रही डीजल लोड टैंकर को सामने से आ रही ट्रेलर ने ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें की डीजल
टैंकर चालक राजू यादव उम्र लगभग 34 वर्ष पुत्र हृदय यादव निवासी R 16 इंदिरा नगर हाजी बुंदर रोड सेवड़ी (E) मुंबई गंभीर रूप से घायल हो गए जहां इसकी सूचना राहगीरों ने हाथी नाला थाना की पुलिस को सूचना दी गई जिसका सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हाथी नाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने घायल को एसीपी टोल वेज के ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया और उसी दौरान घायल को मृत्यु हो गई जहां कोयला लदा ट्रेलर का चालक सुरक्षित है
वहीं क्रेन के मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाते हुए आवागमन बहाल कराया गया


























