सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धुएं का उठा गुबार, दवा जलाए जाने की आशंका

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, June 23, 2026 11:35 AM

Follow Us

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धुएं का उठा गुबार, दवा जलाए जाने की आशंका


दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग की धुआँ उठते देख चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं। आसपास के लोगों का कहना हैं अस्पताल के पीछे बड़ी मात्रा में दवाएं फेकी जाती हैं जिसमें किसी ने आग लगा, जिसकी धुएं आसपास के लिए परेशान हो गए। बड़ी मात्रा में दवाइयों को जलाए जाने से आसपास के लोगों में नाराजगी देखी गई। दवाइयों के जलने से उठे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऐसा कहा जाता हैं कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर के समीप दवाइयों का ढेर लगाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। आग लगने के बाद काफी देर तक धुआं उठता रहा। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि आबादी के बीच इस प्रकार दवाइयों को जलाना जनस्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
घटना के दौरान कई स्थानीय लोगों ने धुएं और दुर्गंध पर आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि चिकित्सा अपशिष्ट एवं अनुपयोगी दवाइयों के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।
दवाइयों को किस कारण से और किसके निर्देश पर जलाया गया, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम ने बताया कि मैं मीटिंग में आया हूँ,अभी स्टॉप से पता करवाते हैं। कार्टून वगैरह जलाए गए होंगे। दवा जलाए जाने की बात बिल्कुल निराधार हैं।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover