जनता की समस्याओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: विंढमगंज थाना दिवस में 12 शिकायतें पहुंचीं, 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, June 27, 2026 1:32 PM

Follow Us
  1. जनता की समस्याओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: विंढमगंज थाना दिवस में 12 शिकायतें पहुंचीं, 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

विंढमगंज (सोनभद्र), 27 जून 2026। शनिवार को विंढमगंज थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सुना गया। थाना दिवस के दौरान कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही सफल निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। शेष मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में तहसीलदार श्री अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा अन्य जनसमस्याओं की सुनवाई की। कई मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर तत्काल समाधान कराया गया, जबकि जटिल मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

थाना दिवस में क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो भी मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार राय, उपनिरीक्षक श्री लालमोहर राम, हेडकांस्टेबल (दीवान) अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल फिरोज आलम ने शिकायतों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना तथा पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover