13 वर्षीय बालक सर्पदंश का शिकार, सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, July 4, 2026 1:50 AM

Follow Us

13 वर्षीय बालक सर्पदंश का शिकार, सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी

विंढमगंज (सोनभद्र)विकासखंड दुद्धी क्षेत्र के हरपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे एक 13 वर्षीय बालक सर्पदंश का शिकार हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, हरपुरा निवासी धीरज कुमार (13 वर्ष), पुत्र संजीव गुप्ता, अपने खेत को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान उसके दाहिने पैर में किसी विषैले सर्प ने काट लिया। काटते ही उसे पैर में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई।
धीरज किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बिना देर किए निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, बालक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उसे आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover