कनहर बांध का छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, July 4, 2026 1:54 AM

Follow Us

कनहर बांध का छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

​दुद्धी/अमवार (सोनभद्र) अंतर्प्रांतीय समन्वय और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारियों का एक दल अमवार स्थित कनहर मुख्य बांध का निरीक्षण करने पहुंचा। छत्तीसगढ़ से आए आला अधिकारियों की टीम में मुख्य अभियंता (जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर) अनिल कुमार खलखो, अधीक्षण अभियंता (जल संसाधन मंडल, बलरामपुर) अनिल मिंज, कार्यपालन अभियंता (जल संसाधन संभाग क्रमांक 2, रामानुजगंज) एन.पी. डहरिया और अनुविभागीय अधिकारी (जल संसाधन उप संभाग, रामानुजगंज) सुरेश कुमार फुलेसर मुख्य रूप से शामिल रहे।
​छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के आगमन की सूचना पर उत्तर प्रदेश के कनहर बांध खंड के अधिकारी भी मौके पर मुस्तैद रहे। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ की टीम के साथ उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.एन. पांडे और अधिशासी अभियंता विनय कुमार मौजूद रहे।
​दोनों राज्यों के आला अधिकारियों ने एक साथ बांध का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान बांध की वर्तमान स्थिति, जल भराव क्षमता, नहर प्रणाली और सीमावर्ती क्षेत्रों में जल वितरण से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की टीम को परियोजना की अद्यतन प्रगति और बांध की सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया। दोनों पक्षों के अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस उच्च स्तरीय निरीक्षण से दोनों राज्यों से जुड़े सिंचाई और तकनीकी मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी।
इस दौरान सहायक अभियंता संजय गुप्ता, सुनील यादव, अर्जुन सिंह आदि अवर अभियंता गण उपस्थित रहे

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover