विद्यालय की छत पर गिरा महुआ का विशालकाय पेड़, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
विंढमगंज, सोनभद्र
। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के भवन की छत पर महुआ का एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सौभाग्य से घटना के समय विद्यालय बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
शनिवार को विद्यालय पहुंचीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका धनेश्वरी ने विद्यालय भवन की छत पर विशाल पेड़ गिरा देखा। उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान को इसकी सूचना दी तथा शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया।
पेड़ गिरने से विद्यालय भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना विद्यालय के संचालन के दौरान होती, तो छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
विद्यालय प्रशासन ने मांग की है कि गिरे हुए पेड़ को शीघ्र हटाया जाए तथा विद्यालय परिसर और आसपास मौजूद अन्य जर्जर एवं जोखिमपूर्ण पेड़ों का भी सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विद्यालय की छत पर गिरा महुआ का विशालकाय पेड़, बाल-बाल टला बड़ा हादसा विंढमगंज, सोनभद्र
On: Saturday, July 11, 2026 1:47 PM


























