पीएफ अकाउंट खोलने के नाम पर हुई साइबर ठगी, दुद्धी पुलिस ने युवती के ₹86,200 कराए वापस

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, July 12, 2026 11:34 PM

Follow Us

पीएफ अकाउंट खोलने के नाम पर हुई साइबर ठगी, दुद्धी पुलिस ने युवती के ₹86,200 कराए वापस


दुद्धी, सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी की शिकार एक युवती को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी गई ₹86,200 की पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क ने यह कार्रवाई की।
थाना दुद्धी क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 निवासी आकांक्षा चंद्रा, पुत्री रमेश चंद्रा, से अज्ञात साइबर ठग ने पीएफ अकाउंट खोलने के नाम पर ऑनलाइन ₹86,200 की ठगी कर ली थी। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही थाना दुद्धी की साइबर हेल्प डेस्क ने आवश्यक तकनीकी साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक से संपर्क किया और पूरी धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए ₹86,200 की पूरी राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मंतोष (साइबर हेल्प डेस्क) एवं महिला आरक्षी साक्षी सिंह,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover