वृक्ष धरा के भूषण,दूर करें प्रदूषण :_श्रवण सिंह गोंड़

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, July 12, 2026 11:37 PM

Follow Us

“वृक्ष धरा के भूषण,दूर करें प्रदूषण :_श्रवण सिंह गोंड़


वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत क्षेत्र के कई स्थानों में किया गया पौधपरोपण

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

( दुद्धी सोनभद्र )आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाह्न पर 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत श्रवण सिंह गोंड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग दुद्धी नगर पंचायत स्थित नंदन वन तथा ग्राम पंचायत रजखड़ वन रेंज व गौशाला परिषर, एवं इसी तरीके से बीआरडी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया,दिघुल व नगवा ग्राम पंचायत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी एवं खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया सेक्रेटरी सुरेंद्र एवं ग्राम प्रधान जगत नारायण के द्वारा वृक्ष लगाए गए, वही सीएचसी अस्पताल में शाह आलम अंसारी चिकित्सक डीसीएफ स्थित विक्रय क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं उनके सहयोगी के द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर श्रवण गोंड़ ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि धरती हमें अन्न, जल, फल और जीवन जीने के लिए अनुकूल वातावरण देती है। पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य धरती माता के स्वास्थ्य की रक्षा करना है, जिस पर पूरी मानव जाति आश्रित है।वही नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़े, तो आने वाले वर्षों में देश अधिक हरित और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनेगा जिससे आने वाले दिनों में हम सब के परिजनों को स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छ पर्यावरण को आवश्यक बताते हुए उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राम,
वनदरोगा,सुरेंद्र यादव, सूरज कुमार कन्हैया लाल सहित सुरेंद्र अग्रहरि,दिलीप पांडे मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह,मनीष जायसवाल,प्रेमनारायण मोनू सिंह अंशुमान रॉय,अजय चन्द्रवँशी पीयूष कसेरा बूथ अध्यक्ष धीरज जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover