दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट, लाखों की पानी टंकी बनी शोपीस दुद्धी, सोनभद्र।

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, July 14, 2026 5:13 AM

Follow Us

दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट, लाखों की पानी टंकी बनी शोपीस
दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ आसपास के दर्जनों परिवार भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत और लिखित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्र के शिवकुमार, पंचम सिंह, राजेश कुमार, रामदास, ज्ञानदास, संजय कुमार और अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि अप्रैल माह से ही पेयजल संकट लगातार बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
बताया गया कि नगर पंचायत द्वारा रेलवे कॉलोनी में करीब 7.35 लाख रुपये की लागत से स्टील टॉवर पर पानी की टंकी स्थापित कराई गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि इससे क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर होगी, लेकिन आज तक टंकी से एक बूंद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना बोरिंग कराए ही टंकी स्थापित कर दी गई, जिससे पूरी योजना निष्प्रभावी साबित हो रही है।
रेलवे स्टेशन के आसपास कुल पांच हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से तीन से नाममात्र का पानी निकलता है, जबकि दो हैंडपंपों से कुछ बाल्टी पानी निकालने के बाद घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे क्षेत्रवासियों के साथ रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि स्टील टॉवर पर पानी की टंकी लगभग 7.35 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover