सीएचसी दुद्धी से एम्बुलेंस का सीयूजी मोबाइल सहित चार मोबाइल चोरी ,पुलिस जांच में जुटी

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, July 16, 2026 10:56 PM

Follow Us

 

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में उस समय अफरा तफरी मच गया जब दो एंबुलेंस के चालकों के दो सीयूजी और एक निजी सहित तीन मोबाइल चोरी हो गए ।इसके अलावा एक मरीज के परिजन का नया ओपो मोबाइल भी वहीं चोरी ने दुबारा आकर चोरी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया ।
बताया गया कि बुधवार की मध्यरात्रि एंबुलेंस 108 और 102 की टीम कार्य उपरांत सीएचसी पहुंची और आराम के मकसद से सीएचसी के आईपीडी मकान के दूसरे मंजिल में एंबुलेंस 108 कक्ष में दोनों एंबुलेंस सेवा की टीम आराम कर रही थी और गर्मी को देखते हुए गेट हल्का खोल कर बाहरी हवा ले रहे थे ।इसी बीच देर रात्रि करीब एक और दो के बीच में एक अज्ञात युवा कमरे में प्रवेश कर दोनों एंबुलेंस 102 (यूपी32ईजी6951)और 108 (यूपी 32एफ जी2811)का संपर्क हेतु कंपनी की सीयूजी मोबाइल और एक 102 एम्बुलेंस के चालक अजीत का निजी नया सैमसंग का नया मोबाइल सहित तीन मोबाइल चोर चुरा ले गया ।चोरी के छड़ भर बाद जब 108 एंबुलेंस चालक विजय राजभर की नजरे जब मोबाइल देखने लगी तो वहां से 108 एंबुलेंस की सीयूजी मोबाइल गायब मिली ।उसके बाद जब उन्होंने अपने साथी 102 एम्बुलेंस टीम को पूछा तो उनका भी सीयूजी मोबाइल गायब मिली ,साथ ही 102 के चालक अजीत का सैमसंग का नया निजी मोबाइल गायब मिला । गायब होने की सूचना उन्होंने 112 पुलिस को दी।पुलिस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान में जुट गए।एंबुलेंस टीम ने बताया कि लखनऊ ऑफिस से चोरी की सूचना देकर उक्त मोबाइल के लोकेशन के अनुसार डी सी एफ कालोनी वार्ड नंबर पांच में मोबाइल लोकेशन के अनुसार जा कर देखा गया लेकिन उक्त चोर ने सिम निकाला दिया जिसे नंबर ट्रेस्ट नहीं हो सका ।घंटों सी सी फुटेज से कई घरों में जाकर वह लोगों को फोटो दिखाकर पहचान कराई गई । इसी बीच एक युवक द्वारा युवक की पहचान होने पर उसके घर ग्राम बिड़र जाकर उक्त युवक की तलाश की गई लेकिन वह वहां नहीं मिला ।अंत में थक हार कर रजखड़ कोतवाली में चोरी की तहरीर देकर पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की गई है ।पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और मोबाइल चोरी को जल्द बरामद करने का आश्वास दिया ।
दूसरी घटना उसी दिन सुबह करीब 6 बजे हुई उसी चोर के द्वारा की गई ।
सुबह करीब 6:00 बजे चोर ने दोबारा से सीएससी दुद्धी पहुंचकर जनरल वार्ड से एक परिजन का मोबाइल चार्जर से निकालकर चोरी करने में सफल हो गया।मरीज का लड़का चंद्र प्रकाश ग्राम बैना तेंदुअल थाना बभनी जो अपनी मां को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया है ने ,बताया कि मोबाइल चार्ज लगाकर बस थोड़ा वार्ड के बाहर गया था की मेरा ओपो का नया मोबाइल ए 79 5जी गायब हो गया और एक परिजन द्वारा उक्त लड़के को मोबाइल ले जाते हैं दूसरे मरीज के एक परिजन ने मुझे बताया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और लड़का आंख से ओझल हो चुका था।
सीएचसी में दिनदहाड़े देर रात्रि और सुबह की लगातार चोरी से सीएससी परिसर में हड़कंप मच गया है। दोनों मामलों में दुद्धी कोतवाली में थाने में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
कोतवाली पुलिस को तहरीर देने के दौरान वार्ड बॉय रोहित के अलावा एंबुलेंस टीम के चालक हीरालाल ,विजय राजभर , ईएमटी दीपक और चालक बृजेश आदि उपस्थित रहे ।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

July 17, 2026

July 17, 2026

July 17, 2026

July 17, 2026

July 16, 2026

July 16, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover