मण्डल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, July 18, 2026 3:26 PM

Follow Us

 

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मण्डल की संगठनात्मक बैठक सोमवार को नगर पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 22 जुलाई को दुद्धी विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन तथा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रशिक्षण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में 22 जुलाई को भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में दुद्धी विधानसभा में भी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना तथा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, मण्डल प्रभारी विशाल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी, दिलाप पांडेय, सुमित सोनी, मनीष जायसवाल, अजय चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover