दुद्धी से सटे एक ही गांव के दो तथाकथित पत्रकारों पर अवैध वसूली का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, July 20, 2026 1:46 PM

Follow Us

दुद्धी। दुद्धी कस्बा से सटे एक ही गांव के दो चर्चित तथाकथित पत्रकारों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों कथित पत्रकार शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की अवैध वसूली की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि कथित दबाव और बार-बार की जा रही मांग से परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल का सहारा लिया और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की।

शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है,अब पत्र के आधार पर अधिकारी जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover