एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण बना जन आंदोलन:-श्रवण सिंह गोंड़

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, July 23, 2026 12:34 PM

Follow Us
  • एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण बना जन आंदोलन:-श्रवण सिंह गोंड़

(दुद्धी/ सोनभद्र )आज दुद्धी विधानसभा के ग्राम पंचायत धुमा में “ऊर्जा वन” में निवर्तमान विधानसभा दुद्धी प्रत्यासी श्रवण सिंह गोंड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया इस अवसर पर श्रवण गोंड़ ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन (जलौनी लकड़ी) की दीर्घकालिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऊर्जा वन विकसित करने का निर्णय लिया है आज ऊर्जा वन वृक्षारोपण के निमित्त सिरस, बबूल, सुबबूल, गुटेल और कदंब जो पौधे तेजी से बढ़ते है उनका रोपण किया जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्राकृतिक वनों पर ईंधन का दबाव कम करना है ।
इस दौरान विंढमगंज रेंजर रितेश कुमार वन दरोगा कन्हैया लाल अवधेश कुमार विवेक मौर्या आयुष केशरी मौजूद रहे।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover