सर्प दंश से दो अचेत, इलाज जारी
दुद्धी सोनभद्र दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत
दो अलग-अलग स्थान पर दो लोगों को सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर दोनों को भर्ती कराया। जहां इलाज जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू उम्र 6 वर्ष पुत्र मुकेश ग्राम झारोकला अपने घर में रखें धान की बोरी को हटाकर नीचे रख ईंटें को उठा रहा था इसी दरमियान सांप ने उसके बाएं हाथ में काट लिया जिससे उसे दर्द होने लगा परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है।वहीं दूसरी तरफ रितेश कुमार 16 वर्ष पुत्र उमाशंकर ग्राम मनबसा बीती देर रात्रि घर से कुछ दूर पर सामान लेने गया था कि सांप ने बाएं पैर में उसे डस लिया इसके बाद बिना वक्त गवाएं परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सक के इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताई जा रहा है।


























