नहाने गई किशोरी का शव कुएं मे उतराया मिला।

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, July 26, 2026 1:36 PM

Follow Us

नहाने गई किशोरी का शव कुएं मे उतराया मिला।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

बभनी।थाना क्षेत्र के चपकी गांव में नहाने गई 15 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 15 वर्षीय कुमारी आंचल पुत्र रामाशंकर गुप्ता रविवार की दोपहर कुएं में नहाने गई थी।काफी देर तक वापस नहीं आई तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की दोपहर करीब तीन बजे घर से लगभग 40 मीटर दुर कुएं के पास शैम्पु और कपड़ा मिला ।और किशोरी का शव कुएं से उतराया मिला।मृतका राजकीय इण्टर कालेज चपकी कक्षा नौ की छात्रा थी ।परिवार जनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के कारणों की जांच किया जा रहा है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover