मानदेय बढ़ने से अनुदेशकों में खुशी, अब 2017 से 2026 तक के एरियर भुगतान की उम्मीद

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, July 27, 2026 7:48 AM

Follow Us

मानदेय बढ़ने से अनुदेशकों में खुशी, अब 2017 से 2026 तक के एरियर भुगतान की उम्मीद
दुद्धी/सोनभद्र। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि होने से जिले भर के अनुदेशकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे अनुदेशकों का कहना है कि बढ़े हुए मानदेय से अब परिवार के भरण-पोषण के साथ बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी राहत मिलेगी।
अनुदेशकों का मानदेय ₹7,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह किए जाने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल के लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 4 फरवरी 2026 को दिए गए निर्णय के विरुद्ध राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ मानदेय लागू कर दिया गया।
अनुदेशकों ने उम्मीद जताई है कि मार्च 2017 से मार्च 2026 तक के लंबित एरियर के भुगतान का रास्ता भी अब साफ हो गया है। उनका कहना है कि शीर्ष अदालत ने अपने पूर्व आदेश में किसी प्रकार का परिवर्तन करने से इनकार किया है, जिससे एरियर मिलने की संभावना और मजबूत हुई है।
अनुदेशकों का कहना है कि लंबे समय बाद मिली इस राहत से वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने, घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। अब उनकी निगाहें वर्ष 2017 से मार्च 2026 तक के बकाया एरियर के भुगतान पर टिकी हैं।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष रुचि केसरी, जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, राकेश राजन सिंह, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ पटेल, जिला महामंत्री वंदना कुशवाहा, जिला प्रशासन मंत्री सुभाष चौहान, जिला संगठन मंत्री अनिता देवी, जिला मीडिया प्रभारी मोहित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष (दुद्धी) अक्षयवर नाथ कुशवाहा सहित प्रिया अग्रहरि, सुनील यादव, संध्या लता, उमा गुप्ता, संगीता श्रीवास्तव, सुनीता, पुष्पा, निरुपमा, सुषमा कुशवाहा, संजीव, शिवनाथ, पवन एवं निमेष सहित अनेक अनुदेशक मौजूद रहे। उन्होंने संगठन के प्रति अपने योगदान और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover