फुलवार विद्यालय में शिक्षक की कमी पठन पाठन बाधित

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, August 1, 2026 1:58 PM

Follow Us

फुलवार विद्यालय में शिक्षक की कमी पठन पाठन बाधित

अध्यापक तैनाती को लेकर डीएम से वार्ता,तत्काल तैनाती करने का निर्देश

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

विंढमगंज/सोनभद्र। दूधी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवार के जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय सुइचट्टन में शिक्षक की कमी होने के कारण विद्यालय में पठन पाठन बिल्कुल ठप हो गया हैं जिससे बच्चो के भविष्य खतरे में है जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम सोनभद्र चर्चित गौड़ से वार्ता कर अवगत कराया गया । डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल शिक्षक तैनात करने को निर्देश दिये। बता दे कि जूनियर हाईस्कूल फुलवार में लगभग 100 छात्र छात्राओं का नामांकन हैं और विद्यालय सिर्फ अनुदेशको के भरोसे संचालित किया जा रहा हैं वही प्राथमिक विद्यालय सुइचट्टन में लगभग 120 बच्चों का नामांकन हैं और सिर्फ एक अध्यापिका के भरोसे स्कूल का संचालन हो रहा है जिससे पठन पाठन कार्य बाधित हो रहा हैं। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर बच्चो का नीव ही कमजोर रहेगा तो उच्च शिक्षा भी कमजोर होगा जिससे आगे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश यादव पप्पू यादव अशोक श्रीवास्तव अनूप गुप्ता उपस्थित थे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

August 1, 2026

August 1, 2026

July 28, 2026

July 28, 2026

July 28, 2026

July 28, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover