ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Saturday, August 1, 2026 3:35 PM

Follow Us

ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहरा
दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजूरी रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात करीब 8 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निमियाडीह निवासी लड्डू राम अग्रहरि (65) पुत्र स्वर्गीय सरजू साव का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रथम दृष्टया वृद्ध के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
बताया जाता है कि मृतक लंबे समय तक भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) से जुड़े रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

August 1, 2026

August 1, 2026

July 28, 2026

July 28, 2026

July 28, 2026

July 28, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover