मानदेय वृद्धि का सीधा प्रसारण,

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, September 8, 2026 5:27 PM

Follow Us

मानदेय वृद्धि का सीधा प्रसारण,

(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। इस कार्यक्रम में मयोरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सभागार में आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान मुख्य अतिथि ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें और सहायिकाएं जमीनी स्तर पर ग्रामीण स्वास्थ्य और बाल विकास की रीढ़ हैं। मानदेय में वृद्धि की इस घोषणा से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे अधिक उत्साह के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगी।इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने डिजिटल माध्यम से सीधे जुड़े इस ऐतिहासिक संवाद में भाग लिया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

Byte ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover