15 वॉ अंतरराज्जीय कैनवस समर कप का भव्य शुभारंभ,

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Monday, July 6, 2026 1:00 PM

Follow Us

15 वॉ अंतरराज्जीय कैनवस समर कप का भव्य शुभारंभ,

उद्घाटन मैच में स्वास्थ्य विभाग ने दुद्धी प्रेस क्लब (मिडिया )को 4 विकेट से हराया,

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बे के रामलीला टीसीडी खेल मैदान में रविवार को 15 वें कैनवस समर कप कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में टॉस कराया।
टॉस दुद्धी प्रेस क्लब के कप्तान रवि सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दुद्धी प्रेस क्लब की टीम निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सत्यम ने 18, राजा ने 16, शमीम अंसारी ने 11, राकेश गुप्ता ने 7, पप्पू यादव ने 4 तथा सिराज खान ने 2 रन का योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विवेक और आशीष पाल व शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।
65 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केवल 6 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से संदीप सिंह ने नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली,जयशंकर पांडे ने 11, आशीष पाल ने एक छक्के की मदद से 10, आशीष शुक्ला ने 6 तथा कप्तान चिकित्साअधीक्षक डा शाह आलम ने 4 रन बनाए।
प्रेस क्लब की ओर से गेंदबाजी में राजा उर्फ देवी शक्ति ने 1 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट व शमीम अंसारी ने 2 और जबकि रवि सिंह ने 1 विकेट और राकेश गुप्ता ने 1 विकेट हासिल किया।
इस प्रकार टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुद्धी प्रेस क्लब को 4 विकेट से पराजित कर विजयी हुई, इस मैच के मैन ऑफ द मैच संदीप सिंह संविदा स्वास्थ्य कर्मी घोषित हुए जिन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा पुरस्कृत किया गया,
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, राजकुमार अग्रहरि, कमल कुमार कानू, संरक्षक सुमित सोनी, अनुराग चौरसिया, अजीत सिंह, इरफान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover