केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी, 1 जुलाई से लागू

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, October 1, 2025 4:53 PM

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी, 1 जुलाई से लागू
Follow Us

केंद्र सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए/डीआर में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दी। इसका लाभ 49.2 लाख कर्मचारी और 68.7 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का ऐलान किया। अब डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी 49.2 लाख कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचाएगी। मंत्री ने बताया कि इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना 10,083.96 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर की गई है।

वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता मूल वेतन और पेंशन का 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। यह बदलाव 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्तूबर के वेतन के साथ मिलेगा। त्योहारों के समय इसे लेकर कर्मचारियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बढ़ी हुई दरें केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर लागू होंगी।

सूत्रों ने उदाहरण दिया कि यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹30,000 है, तो उसे हर महीने ₹900 अतिरिक्त मिलेगा। वहीं ₹40,000 वेतन वाले को ₹1,200 ज्यादा मिलेगा। तीन महीनों का बकाया ₹2,700 से लेकर ₹3,600 तक पहुंचेगा।

त्योहारों से पहले यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है।

इसके अलावा कैबिनेट ने किसानों के लिए भी अहम निर्णय लिया। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,585 रुपये कर दिया गया है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

June 23, 2026

June 20, 2026

June 19, 2026

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

🔥 Convert Image
for Discover