40 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, July 14, 2026 3:51 PM

Follow Us

Oplus_131072

 

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 में मंगलवार दोपहर एक 40 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-4 निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ सोनू (40 वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार अग्रहरि ने मंगलवार को करीब 12 बजे अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
दोपहर करीब 1:30 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा, जहां धर्मेंद्र कुमार पंखे से लटके हुए दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और युवक को फंदे से उतारकर तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए।
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर दुद्धी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
उप निरीक्षक हरिकेश राम आजाद ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ (अर्धविक्षिप्त) था। जिसने अपने ही घर के पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है,उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover