प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। कार, बाइक और घरेलू सामान सस्ते होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन जीएसटी दरों में कटौती से जुड़ा माना जा रहा है। मोदी के इस संबोधन में जीएसटी कम होने से मिलने वाले फायदे पर जोर दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि आम जनता को समझाया जाएगा कि कैसे ये बदलाव उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।
मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से जीएसटी दरों में कमी की घोषणा की थी। इसके बाद से कार, बाइक और घरेलू वस्तुओं की कीमतों में कमी की गई। कंपनियां नई कीमतें 22 सितंबर से लागू करेंगी।
सस्ते दामों का असर सीधा आम जनता की जेब पर पड़ेगा। कार और दोपहिया वाहन खरीदना आसान होगा। रोजमर्रा की वस्तुएं भी अब कम कीमत पर मिलेंगी। लोगों को महंगाई से राहत की उम्मीद है।


























