अकाशिय बिजली के चपेट मे आने से छः गाय तथा एक भैस की मौके पर मौत
विंढमगंज/ सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलवार के राजस्व गांव महुवरिया के पशु पालक रुपन यादव तथा जोरूखाड़ गांव निवासी सुखाई गोंड दोनों पशु पालक रोज की भांति सोमवार को भी घर से करीब पांच किमी दूर टेढ़ारिया खोली के जंगल मे दर्जन भर पशुओं को लेकर चराने गए थे कि सोमवार कि दोपहर मे करीब दो बजे अचानक अंधी पानी के साथ तेज गरज चमक होने लगी ज़ब तक पशु पालक अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते कि एक पेंड़ के निचे रुके पशुओं मे से रुपन यादव का चार और सुखाई गोंड का दो पशु अकाशिय बिजली के चपेट मे आ गए जिससे छः पशुओं कि मौके पर ही मौत हो गई तथा वहीं दूसरी घटना जोरूखाड़ गांव निवासी इंद्रजीत यादव का घर पर बँधा भैस भी अकाशिय बिजली के चपेट मे आ गया जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई पशु पालक इंद्रजीत यादव ने बताया कि भैस अठ माह के गर्भधारण था दो माह बाद भैस बच्चा देने वाली थी इस घटना से पशु पलकों मे कोहराम मचा हुआ है


























