अनियंत्रित होकर लुना सवार गिरा, गंभीर रूप से घायल डाला सोनभद्र।

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, July 15, 2026 11:13 AM

Follow Us

अनियंत्रित होकर लुना सवार गिरा, गंभीर रूप से घायल

डाला सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र के रेक्सहवां स्थित राष्ट्रीय जूनियर हाईस्कूल के पास बुधवार को एक लुना सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और डाला चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता देखाते हुये तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से एम्बुलेंस द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,चोपन भेजवाया गया।
वार्ड संख्या-8 के सभासद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने घायल के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल की पहचान अभय प्रसाद (48 वर्ष) पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी बिल्ली जक्शन के पास के रूप में की।
वार्ड नंबर 8 के सभासद प्रतिनिधि सुरेश कुमार व स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उक्त स्थान पर बने स्पीड ब्रेकर काफी ऊंचा हैं जिससे आय दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। स्पीड ब्रेकर के पास चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड), रिफ्लेक्टर एवं स्पीड ब्रेकर का स्पष्ट संकेत लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover