भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सोनभद्र आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह — अशोक मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Tuesday, July 7, 2026 3:07 PM

Follow Us

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सोनभद्र आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह — अशोक मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

  • Oplus_131072

    सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यक्रम 8 जुलाई को राबर्ट्सगंज में प्रस्तावित है जिसको लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी प्रथम बार सोनभद्र के दौरे पर आ रहे हैं, ऐसे में हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है और भारी उत्साह भी है, उनके आगमन को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अशोक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत ऐतिहासिक एवं भव्य होगा। इसके लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राबर्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर मेरे और मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा ।

    🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
    रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
    👉 LIVE SCORE देखें

    अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार, एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे तथा संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराएंगे।

    उन्होंने कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश का सामरिक एवं आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है, जिसकी सीमाएं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से जुड़ती हैं। खनिज संपदा एवं औद्योगिक संभावनाओं के कारण यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा।

    कार्यक्रम की तैयारियों में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

  • For Feedback - editor@aryavartlive.com

    Leave a Comment

    🔥 Convert Image
    for Discover